फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress Launches Kisan Adhikar Yatra in Muzaffarnagar, Ajay Rai Says Party Will Continue Fight for Farmers’ R

मुजफ्फरनगर: कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा शुरू, अजय राय बोले- किसानों के हक की लड़ाई जारी रखेगी पार्टी

Fri, 02 Oct 2026 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Oct 2026 01:55 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ क्षेत्र से कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा शुरू हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गन्ना भुगतान, खाद, बिजली दर और एमएसपी समेत किसानों के मुद्दे उठाए।

विज्ञापन
Congress Launches Kisan Adhikar Yatra in Muzaffarnagar, Ajay Rai Says Party Will Continue Fight for Farmers’ R
अजय राय, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया गया। शुकतीर्थ क्षेत्र के गांव इलाहाबास से शुरू हुई यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और किसान कांग्रेस के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मनोज माड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा शुरू होने से पहले शुकतीर्थ धाम स्थित शुकदेव आश्रम में पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन


किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का समय से भुगतान नहीं मिल रहा है और खाद की समस्या भी बनी हुई है। बिजली की बढ़ी दरों से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

विज्ञापन

एमएसपी और उचित मूल्य का मुद्दा
अजय राय ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।

गांव-गांव किसानों से संवाद
कांग्रेस नेताओं के अनुसार किसान अधिकार यात्रा क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजरेगी। इस दौरान किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानी जाएंगी और उनके मुद्दों को सामने लाया जाएगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यात्रा के माध्यम से किसानों से जुड़े मुद्दों और उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed