{"_id":"67cd9109bc331a986e01565a","slug":"patients-flocked-to-health-fairs-2302-got-treatment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-141140-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य मेलों में उमड़े मरीज, 2302 ने पाया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य मेलों में उमड़े मरीज, 2302 ने पाया उपचार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में उपचार पाने के लिए मरीज उमड़ पड़े। रविवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर दो हजार से अधिक रोगियों ने उपचार पाया। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं। बदलते मौसम के मद्देनजर उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जिले के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में 2302 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 913 पुरुष, 850 महिलाएं और 539 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें 303 मरीज त्वचा और 700 से अधिक मरीज बुखार, नजला-खांसी और उल्टी दस्त और 500 से अधिक अन्य बीमारियों से पीड़ित रहे। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम बदल रहा है, धीरे-घीरे गर्मी का मौसम आ रहा है। इस मौसम में विभिन्न संक्रामक रोग लोगों को घेर रहे हैं।
लोगों को वायरल बुखार की शिकायत अधिक है। खांसी और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा है। आरोग्य मेले में मधुमेह, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे।