{"_id":"68fe82309e0ae85ff90b3f28","slug":"patients-come-ot-just-doctors-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-157270-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मरीज तो आते हैं...डॉक्टर ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मरीज तो आते हैं...डॉक्टर ही नहीं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/जानसठ/बुढ़ाना मोड़। छुट्टी के दिन घर के पास ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का सपना चकनाचूर हो रहा है। उपचार की उम्मीद में मरीज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं मिलते। राजपुर कलां, पीनना समेत जनपद के अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर कहीं फार्मासिस्ट और कहीं दूसरे स्वास्थ्यकर्मी लोगों को दवाई देकर वापस भेजते दिखे।
राजपुर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई। फार्मासिस्ट मरदान और स्टाफ नर्स की तैनाती है। यहां आरोग्य मेले में भी फार्मासिस्ट ने ही दवाइयों का वितरण किया। ग्रामीण प्रशांत काकरान ने कहा कि केंद्र से मरीज को रेफर कर दिया जाता है। यहां अस्पताल होने के बावजूद मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में महंगा इलाज कराने की मजबूरी हैं। ग्रामीण सुभाष का कहना है कि केंद्र पर ब्लड जांच तक की सुविधा नहीं है। पीनना में स्वास्थ्य कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की डयूटी दूसरी जगह है, जिस कारण वे अकेले ही मरीज देख रहे हैं।
सीएचसी जानसठ के प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह का कहना है कि कई केंद्रों पर प्राइवेट बीएएमएस चिकित्सकों की तैनाती होनी है। इंटरव्यू हो चुके है लेकिन अभी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। डीएम के आदेश पर चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
सर्दी, खांसी...जुकाम, 2217 हुए मरीज : जनपद के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2217 मरीजों ने उपचार पाया।इनमें 880 पुरुष, 820 महिलाएं और 517 बच्चे शामिल रहे। परामर्श लेने वालों में अधिकतर मरीज वायरल और नजला-खांसी से पीड़ित पाए गए। जबकि 495 त्वचा रोग से पीड़ित रहे।