{"_id":"632221fe558f297dd846b55f","slug":"palika-s-scrap-bid-postponed-at-the-last-moment-muzaffarnagar-news-mrt605211265","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के स्क्रैप की बोली ऐन मौके पर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के स्क्रैप की बोली ऐन मौके पर स्थगित
विज्ञापन
14 सितंबर को सुबह दस बजे नीलामी होनी थी, सिटी मजिस्ट्रेट ने की स्थगित
अब नीलामी 24 सितंबर को सुबह 10 बजे कराई जाएगी।
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के चार विभागों के स्क्रैप की 14 सितंबर को होने वाली नीलामी प्रक्रिया ऐन मौके पर रोक दिए जाने से पालिका में फिर से नई हलचल है। इस स्क्रैप की नीलामी पांच साल से नहीं हो पाई है। अब नीलामी 24 सितंबर को सुबह 10 बजे कराई जाएगी।
नगरपालिका परिषद में साल 2017 में स्क्रैप की नीलामी कराई गई थी, इसके लिए नौ लाख की अंतिम बोली पर नीलामी पूरी हुई, लेकिन ठेकेदार ने पैसा जमा नहीं किया और न ही स्क्रैप उठाया। इसके बाद से ही स्क्रैप की नीलामी प्रक्रिया आज तक पूरी नहीं हो पाई है। इस मामले में डीएम के आदेशों पर पालिका के वित्तीय प्रशासक नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव ने 14 सितंबर को सुबह दस बजे नीलामी कराने के लिए आदेश जारी किए और पालिका के चार विभागों जलकल, कर, पथ प्रकाश एवं स्वास्थ्य के भंडार गृहों में पड़े स्क्रैप को सूचीबद्घ करते हुए आंकलन किया गया।
पालिका के नीलामी कमेटी के नोडल अधिकारी सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार ने बताया कि चार विभागों में करीब 58 लाख रुपये के स्क्रैप का आंकलन कर सरकारी बोली तय की गई। उन्होंने बताया कि कर और जलकल विभाग के स्क्रैप के लिए 34 लाख 43 हजार 356 रुपये, स्वास्थ्य विभाग के स्क्रैप के लिए 8 लाख 44 हजार 600 रुपये और पथ प्रकाश विभाग के स्क्रैप के लिए 14 लाख 94 हजार 340 रुपये की सरकारी बोली तय की गयी थी। करीब 40 बोलीदाताओं को पंजीकृत किया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार की ओर से नीलामी को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब नीलामी 24 सितंबर को सुबह 10 बजे कराई जाएगी।