फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pakistani spy arrested: 8th pass Sameer became a Pakistani spy while working as a laborer in the fields

पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: कभी करता था खेतों में मजदूरी, जानें कैसे आठवीं पास समीर बना पाकिस्तान का जासूस

Tue, 24 Mar 2026 05:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 24 Mar 2026 05:50 PM IST
सार

Shamli News: शामली के बुटराड़ा निवासी समीर को ईद के दिन गाजियाबाद पुलिस शामली से उठाकर अपने साथ ले गई थी। जांच में उसके पाकिस्तानी जासूस होने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नेटवर्क खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Pakistani spy arrested: 8th pass Sameer became a Pakistani spy while working as a laborer in the fields
पुलिस कर रही जांच। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के शामली जिला स्थित बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी आठवीं पास समीर (22) का नापाक चेहरा सामने आया है। वह गांव में मजदूरी करते हुए पाकिस्तान का जासूस बन गया। मजदूरी करने के बहाने वह घर से कई बार बाहर गया था। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर ग्रामीण भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

चार दिन पहले शनिवार शाम को गाजियाबाद पुलिस समीर को हिरासत में लेकर गई थी। लंबी पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद गाजियाबाद पुलिस ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उसके साथ पुलिस ने दो अन्य आरोपी समीर उर्फ शूटर हाल निवासी चांदनी चौक दिल्ली मूल निवासी झुनझुना बस्ती सोमापुर भागलपुर बिहार और शिवराज निवासी भोवापुर कौशांबी गाजियाबाद मूल पता बहादरपुर शाहजहांपुर को भी गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि समीर विभिन्न सुरक्षा बल के ठिकानों व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों आदि की रेकी कराकर उनके फोटो व वीडियो और जीपीएस लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेजता था। समीर तीन भाइयों में मझला है। उसकी दो बहन हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। पिता और दोनों भाई मजदूरी करते हैं। समीर भी गांव में राजमिस्त्री व ठेकदार के पास मजदूरी करता था। वह गांव से कई बार सप्ताह-सप्ताह तक मजदूरी करने की बात कहकर गया था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह मजदूरी के बहाने बाहर जाकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी को उनकी नापाक हरकतों के बारे में भनक तक नहीं लग सकी।
 
विज्ञापन

ये है मामला...
शामली जिले के गांव बुटराड़ा निवासी समीर को पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे गाजियाबाद पुलिस ने ईद के दिन उठाया था। पूछताछ के बाद पाकिस्तानी जासूस होने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी देखें...
UP: जयंत चौधरी को हत्या की धमकी मिलने पर भड़के नरेश टिकैत, गैस की किल्लत पर बोले 'देश में आपात जैसे हालात'

 

ऐसे बना पाकिस्तान का प्यादा
पुलिस के अनुसार समीर एक जासूसी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह साल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से नौशाद नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें मीरा नाम की महिला पहले से जुड़ी हुई थी। इस ग्रुप के सदस्यों के संपर्क में आकर उसकी जासूसी करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed