{"_id":"69c26e237a00264ea00c8931","slug":"up-naresh-tikait-reacts-strongly-to-threat-against-jayant-chaudhary-demands-strict-action-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जयंत चौधरी को हत्या की धमकी मिलने पर भड़के नरेश टिकैत, गैस की किल्लत पर बोले 'देश में आपात जैसे हालात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयंत चौधरी को हत्या की धमकी मिलने पर भड़के नरेश टिकैत, गैस की किल्लत पर बोले 'देश में आपात जैसे हालात'
Tue, 24 Mar 2026 05:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:17 PM IST
सार
बागपत में किसान नेता नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को मिली धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और गैस किल्लत को आपात जैसे हालात बताते हुए सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के दोघट कस्बे में पहुंचे किसान नेता नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को दी गई धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
दोघट कस्बे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि जयंत चौधरी को दी गई किसी भी तरह की धमकी अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धमकी देने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की कोशिश न करे।
विज्ञापन
टिकैत ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं ठीक नहीं हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: UP: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गैस किल्लत पर जताई चिंता
इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ रही गैस किल्लत को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने इसे आपात जैसे हालात बताते हुए लोगों से अपील की कि गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि गैस की खपत को कम किया जा सके।
कालाबाजारी पर सख्ती की मांग
नरेश टिकैत ने गैस की कालाबाजारी और ब्लैक मार्केटिंग पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस समस्या से निपटना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि आम जनता की भी जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संसाधनों का सही उपयोग ही संकट से बाहर निकलने का रास्ता है।