{"_id":"5ee264998ebc3e42ef42e2fc","slug":"open-salons-beauty-parlors-and-malls-muzaffarnagar-news-mrt4859686124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले सैलून, ब्यूटीपार्लर और मॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले सैलून, ब्यूटीपार्लर और मॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले सैलून, ब्यूटीपार्लर और मॉल
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के आदेश पर सैलून, ब्यूटीपार्लर और मॉल खुल गए हैं। पहले दिन इन पर अपेक्षा के अनुरूप ग्राहक दिखाई नहीं दिए। लोग अभी कोरोना को लेकर डरे हैं।
जिंदगी को सामान्य बनाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार सभी दुकानें खुलवाने के आदेश कर चुका है। इसी कड़ी में सैलून, ब्यूटी पार्लर भी खुल गए हैं। मॉल में भी आवाजाही शुरू हो गई है। प्रशासन सभी रेस्टारेंट और होटल भी खोलने के आदेश पहले ही कर चुका है। ये सब चीजें खुल तो रही है, लेकिन आम आदमी अभी भी कोरोना की दहशत के कारण इनसे नहीं जुड़ पा रहा है। सैलून और ब्यूटीपार्लर पर ग्राहक तो नजर आए, लेकिन जिस तरह की अपेक्षा थी ऐसा दिखाई नहीं दिया। मॉल में भी लोगों की भीड़ नजर नहीं आई। बृहस्पतिवार को सैलून खुले, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। सैलून संचालक अरशद एवं मुस्तकीम ने बताया कि पहले दिन दो-चार ग्राहक ही आए। धीरे-धीरे सैलून पर आने वालों की संख्या बढ़ेगी।