फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One Quintil Butter and Yogurt Destroyed

एक क्विंटल मक्खन और दही नष्ट कराया, सहायक आयुक्त, डीओ की कार्रवाई 

Fri, 22 Dec 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
One Quintil Butter and Yogurt Destroyed
डेयरी में छापामारी करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त और डीओ ने बुढ़ाना क्षेत्र की नामी दूध डेयरियों पर छापे मारे। अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर डेयरियों से दूध के नमूने भरे हैं। वहीं, गंदगी मिलने पर स्वामियों को फटकार लगाई। इसके अलावा टीम ने करीब एक क्विंटल खराब मक्खन और दही को नष्ट कराया। डेयरी में खराब हो चुकी वस्तु को रखने पर संचालकों से जवाब मांगा गया है। टीम की कार्रवाई से दूध कारोबारियों और खाद्य होटल संचालकों में अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन


बुढ़ाना क्षेत्र में टीम ने प्रदीप कुमार की सुंदर मिल्क प्रोडक्ट्स डेयरी का सघन निरीक्षण किया। टीम ने पनीर और मिश्रित दूध में अपमिश्रण की संभावना के चलते नमूने भरे गए। मौके पर प्लांट पर काफी गंदगी मिली। इस पर अधिकारियों ने संचालक प्रदीप को फटकार लगाई। साथ ही उसे नोटिस जारी किया गया है। वहीं, जांच-पड़ताल में एक क्विंटल खराब मक्खन एवं दही को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद वीआरएस फूड प्राइवेट लिमिटेड (पारस डेयरी) के निरीक्षण के दौरान दूध मेें मिलावट के संदेह होने पर नमूना लिया गया है। डेयरी का मौके पर लाइसेंस नहीं मिलने पर प्लांट में कार्य पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, क्वालिटी फूड डेयरी के निरीक्षण में मिलावट की संभावना पर मिश्रित दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए हैं। टीम ने निर्यास फूड प्राइवेट लिमिटेड की डेयरी के निरीक्षण के दौरान मिश्रित दूध में मिलावट की आशंका होने पर एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में प्रदीप तायल की अंशुल डेयरी पर मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। टीम ने सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य अजय जायसवाल, अभिहित अधिकारी विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, मोहित कुमार, अनिल कुमार कौशल, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed