फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old man dies of corona in Bhedahedi

भेड़ाहेड़ी में कोरोना पीड़ित वृद्ध की मौत

Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of corona in Bhedahedi
भेड़ाहेड़ी में कोरोना से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव भेड़ाहेड़ी में बुखार से पीड़ित वृद्ध की शनिवार को मौत हो गई।
गांव भेडाहेड़ी निवासी वृद्ध (65) करीब दस दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों के अनुसार, पीएचसी पर उनकी कोरोना जांच कराई गई थी, जो पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिजन उन्हें गाजियाबाद ले गए थे, जहां से दो दिन पूर्व स्वास्थ्य लाभ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। शनिवार सुबह अचानक उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिजन गमगीन माहौल में वृद्ध का शव शुकतीर्थ स्थित श्मशान घाट ले गए, जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीएचसी मोरना प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने वृद्ध की मौत कोरोना से ही होने की पुष्टि की है। संवाद

पांच गांवों में तीन सौ लोगों की कोरोना जांच
मोरना। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को क्षेत्र के पांच गांवों में टीमें भेजकर कैंप लगाते हुए तीन सौ ग्रामीणों की कोरोना जांच की। पीएचसी मोरना के प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि मोरना पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार व पंकज रानी ने कोरोना जांच के लिए 60 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं, 40 अन्य लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। इनमें से एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसे होम आइसोलेट करते हुए जरूरी दवाइयां प्रदान की गईं। वहीं, शुकतीर्थ में 50, गांव फिरोजपुर में 45, कस्बा भोकरहेड़ी में 45 और गांव मजलिसपुर तौफीर में 60 लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लेकर जिला मुख्यालय भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed