फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Non-bailable warrants issued for four accused in Rajiv Tyagi murder case

Muzaffarnagar News: राजीव त्यागी हत्याकांड में चार आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी

Thu, 11 May 2023 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrants issued for four accused in Rajiv Tyagi murder case
2013 में पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर कर दी गई थी राजीव त्यागी की हत्या
विज्ञापन

मेरठ क्षेत्र में एनकाउंटर में मारे गए अनिल दुजाना की मौत की आख्या भी तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छपार के राजीव त्यागी हत्याकांड की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पेश न होने पर चार आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। साथ ही कोर्ट ने मेरठ जनपद क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अनिल दुजाना की मौत की सत्यापन आख्या भी तलब की है।
छपार के खाद व्यापारी संजीव त्यागी की हत्या में उनके भाई राजीव त्यागी मुख्य गवाह थे। राजीव त्यागी की भी वर्ष 2013 में उनकी दुकान पर ही पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरक्षा कर्मियों द्वारा चलाई गोली से एक बदमाश भी मौके पर मारा गया था। राजीव त्यागी हत्याकांड की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर सात के न्यायाधीश शक्ति सिंह की कोर्ट में चल रही हैं। बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई थी।
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में अखलेश, माया उर्फ अमन, शैंकी व बलराम ठाकुर, अनिल दुजाना, जोगेंद्र जुगला आदि को कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। कोर्ट में पेश न होने पर अखलेश, माया उर्फ अमन, शैंकी व बलराम ठाकुर के गैर जमानती वारंटी जारी किए गए । एक आरोपी जाेगेन्द्र उर्फ जुगला की जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। आरोपी प्रमोद त्यागी, गिरीश मोहन, अमित शर्मा, रोबिन त्यागी व मुनेश उर्फ फौजी की तरफ से हाजिरी माफी के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया। कोर्ट को अनिल दुजाना के मेरठ जनपद में एकाउंटर में मारे जाने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने अनिल दुजाना की मौत की सत्यापन आख्या सीबीसीआईडी मेरठ के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि नियत की गई है। कोर्ट ने आदेश की प्रति और गिरफ्तारी वारंट अनुपालन के लिए पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मेरठ और संबंधित थाने को भेजे जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed