फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nida Fatima and Akshat Saini won the standard quiz competition

Muzaffarnagar News: मानक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निदा फातिमा, अक्षत सैनी ने बाजी मारी

Fri, 31 Jan 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Nida Fatima and Akshat Saini won the standard quiz competition
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मानक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निदा और अक्षत सैनी ने बाजी मारी। केके जैन इंटर कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निर्देशन में उत्पादों की गुणवत्ता, मानकता, मानक प्रयोगशालाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 65 मानक मित्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की निदा फातिमा और कक्षा-11 के अक्षत सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजीत, तनु, मेघा और आदर्श ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सना, कुश, सलोनी व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरातन मानक छात्र- छात्राओं ने जीवन भर लोगों को मानकों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। राजकुमार जैन प्रवक्ता, मदन गोपाल, नवीन जैन ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। प्रधानचार्य अनुराग जैन, हितेश कुमार, चंदन शर्मा, प्रियंका जैन, दलीप सिंह, सुधीर कुमार पांडेय, सतेंद्र तोमर, महेंद्र पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed