{"_id":"632df43a9501970be627f91d","slug":"nia-took-islam-qasmi-of-jogiakheda-muzaffarnagar-news-mrt606468289","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगियाखेड़ा के इस्लाम कासमी को ले गई एनआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगियाखेड़ा के इस्लाम कासमी को ले गई एनआईए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे में पढ़ाता है कासमी, पीएफआई का सदस्य होने का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम फुगाना थाना क्षेत्र के जोगियाखेड़ा गांव से इस्लाम कासमी नाम के युवक को अपने साथ ले गई। युवक के पीएफआई में सक्रिय रहने का अंदेशा है।
जोगियाखेड़ा गांव के मजदूर हाजी अख्तर के घर से उसके बेटे इस्लाम कासमी को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई। पीएफआई पर आतंकी गतिविधियों की मदद और फंडिंग का आरोप है। इससे पहले कैराना के मामौर से साजिद नाम के युवक को भी एनआईए टीम अपने साथ लेकर गई थी। स्थानीय पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी होने से इन्कार किया है। उधर, परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे नहीं जानते कि टीम क्यों इस्लाम को ले गई है। इस्लाम गांव के बाहर मदरसे में पढ़ाता है। परिवार मजदूरी कर गुजारा कर रहा है। परिवार के सदस्य प्रकरण पर बोलने से बचते हुए नजर आए।