फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NGT eyes on many more industrial districts

जिले की कई और इंडस्ट्रियों पर टेढ़ी नजर, प्रदूषण फैलाने के मामले की हो रही जांच 

Wed, 14 Feb 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
NGT eyes on many more industrial districts
ngt - फोटो : ngt
अलनूर मीट प्लांट पर कार्रवाई के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कई और इंडस्ट्रियों पर टेढ़ी नजर है। जानसठ और भोपा रोड की इंडस्ट्रियों के दूषित जल की जांच की रही है। यहां कितनी इंडस्ट्रियों में रि-साइकिलिंग प्लांट लगा है। उधर, अस्पतालों को भी बोर्ड ने टारगेट पर रखा है। बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था कई अस्पताल में मानकों पर खरी नहीं पाई गई है। इन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जनपद में शुगर मिलों समेत करीब 150 से अधिक वर्तमान छोटी-बड़ी इंडस्ट्रियां संचालित है। सबसे अधिक इंडस्ट्री भोपा और जानसठ रोड पर है। अधिकांश इंडस्ट्रियों ने दूषित जल को रि-साइकिल करने के लिए ईटीपी प्लांट लगा रखे हैं, लेकिन यह प्लांट किस स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जानकारी नहीं दी जा रही है। अलनूर मीट प्लांट पर कार्रवाई के बाद जिले की अन्य इंडस्ट्रियों को भी रडार पर रखा गया है। एनजीटी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती के बाद क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। फिर से इंडस्ट्रियों की जांच की जाएगी। दूषित जल को किस तरह से रि-साइकिल किया जा रहा है और इंडस्ट्री का उत्पादन कितना है। इस कार्य को करने के लिए कितने लीटर पानी का इस्तेमाल हो रहा है। इसकी नए सिरे से रिपोर्ट तैयार होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एनजीटी ने अस्पतालों की भी जांच के लिए कहा है। अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की प्रक्रिया जांची जाएगी। अस्पतालों का किस कंपनी के साथ प्राधिकार है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में उसका पंजीकरण है या नहीं, इसकी भी तहकीकात होगी। फिलहाल अधिकारियों ने इंडस्ट्री और अस्पतालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।


प्रदूषण की मात्रा लगातार जनपद में बढ़ रही है। इससे पर्यावरण के साथ मानव जीवन पर भी असर पड़ रहा है। जानसठ रोड के कई दूषित जल के कारण बीमारियों की चपेट में घिरे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई विपुल कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियों और अस्पतालों की जांच के लिए कार्रवाई चल रही है। अस्पताल, इंडस्ट्री को चिह्नित किया जा रहा है। टीम भेजकर उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed