फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Newborn baby's health deteriorated, doctors accused of negligence

Muzaffarnagar News: नवजात शिशु की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Wed, 04 Sep 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 04 Sep 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby's health deteriorated, doctors accused of negligence
जानसठ। क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशु की तबीयत बिगड़ गई। उसे मेरठ ले जाया गया है। परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी देहात के गंगा विहार कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसने नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया था। पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि हमारे पास अच्छी महिला डॉक्टर हैं और प्रसव में कोई परेशानी नहीं होगी। पीड़ित का आरोप है कि प्रसव के बाद ही नवजात शिशु की हालत बिगड़ गई। इस देखकर अस्पताल कर्मियों ने उन्हें अस्प्ताल से डिस्चार्ज कर दिया। परिजनों ने शिशु की हालत बिगड़ती देख स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया, तो उन्होंने शिशु को मेरठ रेफर कर दिया। जहां बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर प्राइवेट अस्पताल के संचालक व महिला चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने एवं उक्त अस्पताल की जांच कराए जाने की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed