फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New pay scale implemented in cooperative bank of Muzaffarnagar district

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले के सहकारी बैंक में नया वेतनमान लागू

Sat, 16 Sep 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
New pay scale implemented in cooperative bank of Muzaffarnagar district
सहकारी बैंक में कर्मचारियों को प्रपत्र सौंपते चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह
- बैंकों में कार्यरत 200 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, जताई खुशी
विज्ञापन


फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के 50 सहकारी बैंकों के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही नए वेतनमान की मांग जिले में लागू हो गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसका 200 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने बताया कि सहकारी बैंकों के कर्मचारी तीन साल से आंदोलनरत थे। वित्तीय स्थिति के आधार पर सहकारी बैंक यूपी में पहले स्थान पर है। कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौर ने प्रदेश के तीन-चार मुख्य बैंकों में सबसे पहले नए वेतनमान का लाभ दिया है, इनमें मुजफ्फरनगर का चयन पहले हुआ है। बैंक की ओर से परिपत्र जारी होने के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल है। करीब 200 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

तीन साल का संघर्ष लाया लंग
एक अप्रैल 2021 से पुनरीक्षित वेतनमान लागू किया गया था, लेकिन सहकारी बैंक के कर्मचारी वंचित चले आ रहे थे। सात जनवरी 2022 को सहकारिता निबंधक कार्यालय से आदेश भी जारी किए गए, लेकिन नए वेतनमान का लाभ नहीं मिला था। कोऑपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन और कोआपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन ने कई बार धरने प्रदर्शन किए थे। सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने बताया कि जिले की वित्तीय स्थिति प्रदेश में पहले स्थान पर होने के चलते कोई परेशानी नहीं होगी। सहकारिता मंत्री से मिलकर यह अवगत कराया गया था। यही वजह है कि सबसे पहले मुजफ्फरनगर के कर्मचारियों के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed