फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Navalty crossroads opened as soon as the Minister of State was surrounded

Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री का घेराव करते ही खुल गया नावल्टी चौराहा

Thu, 30 Mar 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Navalty crossroads opened as soon as the Minister of State was surrounded
राज्यमंत्री कपिल देव के आवास पर घेराव करते व्यापारी।
पुलिस ने नावल्टी चौराहे पर रस्सा बांध कर कर दिया था रास्ता बंद
विज्ञापन

व्यापारी लगातर कर रहे थे प्रदर्शन, बुधवार को राज्यमंत्री का किया घेराव
राज्यमंत्री ने एसएसपी से की बात, इसके बाद चौराहे से रस्सा खोल दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से चले आ रहे विरोध के कारण आखिरकार नावल्टी चौराहा खोल दिया गया। व्यापारियों ने कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास का घेराव कर अपनी समस्या से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने एसएसपी संजीव सुमन से बातचीत की। कुछ देर बाद ही चौराहे को खोल दिया गया। लोगों को आसानी हुई है।

नावल्टी चौराहे से बकरा मार्केट, मिमलाना रोड, आबकारी मोहल्ला के साथ ही शामली और शाहपुर मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोग आवागमन करते हैं। यातायात पुलिस ने नावल्टी चौराहे को पहले बैरिकेडिंग और बाद में रस्सा बांध कर बंद कर दिया था। इससे व्यापार भी प्रभावित हुआ। व्यापारी रस्सा हटवाने के लिए पिछले काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने संजय मिश्रा के साथ संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति बनाई और बुधवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का घेराव किया। राज्यमंत्री ने एसएसपी से बातचीत की, जिसके बाद चौराहा खोल दिया गया। अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, राकेश त्यागी, जनार्दन विश्चकर्मा, सतपाल मान, सुखवीर सिंह, शलभ गुप्ता, सुभाष मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed