फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National Deworming Day will be celebrated on February 10

Muzaffarnagar News: 10 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

Wed, 08 Feb 2023 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
National Deworming Day will be celebrated on February 10
- एक से 19 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए लक्ष्य रखा गया
विज्ञापन

- स्कूल-कॉलेजों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क खिलाई जाएगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों के लिए लोकवाणी सभागार में कार्याशाला का आयोजन किया गया। जनपद में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत एक से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई निशुल्क खिलाई जाएगी। जनपद में 13 लाख 52 हजार 178 बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है
सीडीओ संदीप भागिया ने कार्यशाला में कहा कि जनपद के 2897 इंटर कॉलेजों, प्राइमरी स्कूलों, पब्लिक स्कूलों, 114 मदरसों और 2274 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क गोली खिलाई जाएगी। हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को विद्यालय में 10 फरवरी के दिन प्रवेश पत्र लेने के लिए बुलाया जाएगा तथा उसी के साथ ही बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके बाद भी यदि कोई बच्चा किसी कारणवश 10 फरवरी को पेट के कीड़ों की गोली नहीं खा पाएं तो उनके लिए 13 फरवरी से लेकर 15 फरवरी के मध्य मॉप अप राउंड चलाया जाएगा और सभी बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएं। घर से अपने बच्चों को खाना खिलाकर भेजें। कार्यशाला में सीएमओ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एक वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीस कर खिलाई जाएगी, दो वर्ष से ऊपर पूरी गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed