{"_id":"63c4eced61d77a0dd72a074b","slug":"muzaffarnagar-verdict-may-come-today-in-al-noor-meat-plant-case-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अलनूर मीट प्लांट प्रकरण में सुनवाई मंगलवार तक टली, पढ़ें-क्या था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अलनूर मीट प्लांट प्रकरण में सुनवाई मंगलवार तक टली, पढ़ें-क्या था मामला
Mon, 16 Jan 2023 11:51 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:51 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में अलनूर मीट प्लांट में तालाबंदी कर पुलिस पर हमला करने और तोडफ़ोड़ के मामले में आज एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुजफ्फरनगर में अलनूर मीट प्लांट में तालाबंदी कर पुलिस पर हमला करने और तोडफ़ोड़ के मामले में आज एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई मंगलवार तक टल गई है। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत अन्य 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
जानसठ रोड स्थित अल नूर मीट प्लांट को 18 साल पहले 10 अगस्त 2006 को बंद करने की मांग को लेकर हिंदूवादी नेताओं ने हंगामा किया था। इसी के साथ मीट प्लांट के गेट पर हवन यज्ञ कर आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया था।
विज्ञापन
14 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला करते हुए तोडफोड़ व आगजनी की थी। इस मामले में थाना सिखेड़ा में दरोगा इंदल सिंह ने मारपीट, तोडफ़ोड़, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक, तत्कालीन शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा, हिंदू नेता नरेंद्र पंवार समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है। आज इस पर फैसला आने की संभावना थी लेकिन अब सुनवाई मंगलवार तक टल गई है।
विज्ञापन