फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Tractor trolley driver beaten to death for not giving way, group of youth beat him with batons

Muzaffarnagar: साइड न देने पर ट्रैक्टर ट्रॉला चालक की पीट-पीटकर हत्या, युवकों के ग्रुप ने सिर पर बरसाए डंडे

Mon, 11 Nov 2024 07:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 07:21 PM IST
सार

ट्रैक्टर पर दो युवक सवार थे, वहीं बाइक पर भी दो ही थे। कहासुनी होने पर बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Tractor trolley driver beaten to death for not giving way, group of youth beat him with batons
नवीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली के गांव होशियारपुर रेलवे पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉला चालक और बाइक सवार दो युवकों में साइड न देने पर विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉला चालक की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। एक हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।   
विज्ञापन

 

जनपद सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव सिसौनी निवासी नवीन (25) पिछले दो साल से चरथावल के गांव सैदपुर कला निवासी अपनी बुआ के घर रह रहा था। वह यहां पर अपनी बुआ के बेटे देवाशीष के साथ देवबंद चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र से अपने ट्रैक्टर ट्रॉले में गन्ने ढोने का काम करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दोनों मिल से खाली ट्रैक्टर ट्रॉला लेकर बहेड़ी से चरथावल की तरफ जा रहे थे। बहेड़ी आखलौर कट के पास ट्रैक्टर ट्रॉला से साइड मांगने पर आखलौर निवासी दो सगे भाई सहदेव व जय कुमार के साथ विवाद हो गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉला लेकर चालक व उसकी बुआ का बेटा सैदपुर कला की ओर जाने लगे। आरोप है कि गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी होशियारपुर रेलवे पुल के पास बाइक सवार दोनों आरोपी भाइयों ने अपने तीन चार साथियों के ट्रैक्टर ट्रॉला सवार दोनों युवकों को घेर लिया।
 
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने नवीन पर लात घूसों व लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे नवीन बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। राहगीर सैदपुर कला निवासी राजवीर व ललित की मदद से घायल को सरकारी अस्पताल चरथावल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रतापत ने बताया कि देवाशीष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed