Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Tikait says it is the responsibility of Khap leaders to safeguard society

मुजफ्फरनगर: टिकैत बोले- समाज को बचाने की जिम्मेदारी खाप चौधरियों की, बच्चों को चलाने के लिए न दें वाहन

Wed, 18 Nov 2026 05:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 18 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में सर्वखाप के मंत्री रहे स्वर्गीय कबूल सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रालोद विधायक राजपाल बालियान, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत खाप चौधरियों ने शिरकत की।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Tikait says it is the responsibility of Khap leaders to safeguard society
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सर्वखाप मंत्री कबूल सिंह ने समाज को एकत्र कर कुरीतियों को दूर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है, यदि युवा बर्बाद होगा तो देश भी बर्बाद हो जाएगा । समाज को बचाने की जिम्मेदारी खाप चौधरियों की है, इसलिए खाप चौधरी समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का कार्य करें। लोगों से आह्वान किया कि वह हादसे रोकने के लिए बच्चों को वाहन न दें।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री दिवंगत चौधरी कबूल सिंह की 127वीं जयंती पर स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि युवा अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है। युवा देश का भविष्य है, यदि युवा बर्बाद होगा तो देश भी बर्बाद हो जाएगा। सभी खाप चौधरी युवाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करें। समाज को बचाने की जिम्मेदारी खाप चौधरियों की है। हादसों से बचने के लिए अपने बच्चों को चलाने के लिए वाहन न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 देश खाप के चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि सर्वखाप मंत्री की जयंती पर हम सभी संकल्प लें कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करेंगे। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि सर्वखाप मंत्री स्वर्गीय चौधरी कबूल सिंह का जीवन सादगी से परिपूर्ण रहा। उन्होंने समाज को दिशा देने का कार्य किया। सभी को उनके आदर्शों पर चलकर समाज को एकजुट करने पर ध्यान देना चाहिए। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि वह सभी खाप चौधरियों को एकजुट कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास करेंगे।
 
विज्ञापन

इससे पूर्व हवन में ब्रह्मा मास्टर सुरेंद्र सिंह और यजमान राजीव बालियान रहे। अध्यक्षता दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह ने की और संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया। रालोद विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, सुघोष आर्य एडवोकेट, समाजसेवी नीरज बालियान, चौधरी चमन सिंह, राजेश सिंघल, संजीव पंवार, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर विकास पंवार, विकास बालियान, जितेंद्र बालियान आदि मौजूद रहे।
 

बिना दहेज शादी करने वाले परिवारों का किया सम्मान
गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह की जयंती पर पिछले वर्ष हुई सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत में लिए गए निर्णयों का पालन करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। शामली के गांव कसेरवा कलां निवासी रामपाल सिंह, गांव नगवा के ठाकुर हरवीर सिंह, गांव कुटबी निवासी विश्वेंद्र बालियान और गांव रसूलपुर जाटान निवासी विकास बालियान के परिवारों में बिना दहेज के शादी हुई, इस पर सर्वखाप ने उनका सम्मान किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed