फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Three youths went on a bike to fetch water, Car collides, bike rider Kanwariya dies

Muzaffarnagar: एक बाइक पर जल लेने चल दिए तीन युवक, सामने से आई लग्जरी कार ने मारी टक्कर, कांवड़िये की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

Death in Accident: गाजियाबाद से अमित, उसका भतीजा समेत तीन युवक जल लेने हरिद्वार जा रहे थे। हाईवे पर हादसा हो गया। अमित की मौत हो गई, जबकि दोनों युवक घायल हो गए। चालक कार छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three youths went on a bike to fetch water, Car collides, bike rider Kanwariya dies
अमित की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे तीन कांवड़ियों की बाइक में बीएमडब्ल्यू कार ने दिल्ली-दून हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया अमित (30) की मौत हो गई। भतीजा अमन (24) व उसका दोस्त अभिषेक (18) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

 

जनपद शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा के गांव सहामपुर निवासी अमित अपने भतीजे अमन व उसके दोस्त अभिषेक के साथ बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहा था। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। शनिवार रात में तीनों बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए चले थे। रविवार अलसुबह हाइवे पर रेई चौराहे के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों से सूचना पाकर छपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल व मृतक के शव को मोर्चरी भेजा। घायलों से जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। थाना पुलिस ने बताया कि देर शाम थाने पहुंचे मृतक के भाई मुकेश ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कार चलाता था अमित
मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि अमित व अमन, अभिषेक गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 16 में किराए का कमरा लेकर रहते और कार चलाते थे। अभिषेक भी वही किसी फैक्टरी में नौकरी करता है। अभिषेक व अमन दोनों दोस्त है। अमित के परिवार में दो बेटी व एक बेटा है। तीनों ही छोटे हैं। उसके परिवार में शोक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed