{"_id":"6703ff165f5c7256650bca55","slug":"muzaffarnagar-ten-rupees-extra-recovery-on-every-can-of-beer-excise-inspectors-got-caught-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बीयर की हर केन पर दस रुपये अधिक वसूली, नप गए आबकारी निरीक्षक, ठेके वालों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बीयर की हर केन पर दस रुपये अधिक वसूली, नप गए आबकारी निरीक्षक, ठेके वालों में मचा हड़कंप
Mon, 07 Oct 2024 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:03 PM IST
सार
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से किसी ने मॉडल शॉप पर ओवररेट वसूलने की शिकायत की थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने उक्त मॉडल शॉप पर जाकर पांच बीयर खरीदी थी। उनसे 50 रुपये ज्यादा वसूले गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपा रोड स्थित मॉडल शॉप पर बीयर पर ओवररेट वसूलने के मामले में आबकारी आयुक्त ने कार्रवाई की है। नगर के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से किसी ने मॉडल शॉप पर ओवररेट वसूलने की शिकायत की थी। तब 30 सितंबर की रात सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सीओ नई मंडी रुपाली राय ने जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने पांच बीयर खरीदी थी। उनसे 50 रुपये ज्यादा वसूले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद अधिकारियों ने आबकारी विभाग के नगर निरीक्षक अनिल कुमार को बुलाया था। उन्होंने एक अक्तूबर को सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाधिकारी ने मॉडल शॉप का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।
उधर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पूरे मामले की रिपोर्ट आबकारी विभाग के आयुक्त को भेजी थी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि आबकारी आयुक्त ने विभाग के नगर निरीक्षक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है।