फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: snake came out in temple on Shivratri, villagers have come to see it

Shivratri: शिवरात्रि पर मंदिर में निकला सांप, देखने को उमड़ी भीड़, हर-हर शंभू के जयघोष से गूंजे शिवालय

Sat, 15 Jul 2023 12:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jul 2023 12:09 PM IST
सार

Sawan Shivratri 2023 : शिवरात्रि पर शिव मंदिर में सांप निकला तो देखने वालों की भीड़ लग गई। उधर, गांव में जानकारी मिली तो सभी लोग मंदिर की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: snake came out in temple on Shivratri, villagers have come to see it
मंदिर में निकला सांप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चरथावल के अलखपुरी शिव मंदिर में शिवरात्रि पर मंदिर में सांप निकला। वहीं, जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने सांप को देखा है। उधर, गांव में जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में यहां सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। इस समय मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन


हर-हर शंभू के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक
शिवरात्रि पर मुजफ्फरनगर के शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार रही। हर-हर शंभू का जयघोष किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल, बाबा औघड़नाथ मंदिर में बना हाईटेक कंट्रोल रूम

विज्ञापन

शहर के शिव चौक पर बृहस्पतिवार रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। त्रयोदशी के बाद शुक्रवार सुबह चतुर्दशी के शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक किया गया। डाक कांवड़ियों की अधिकता के कारण पुलिस-प्रशासन को व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भगत सिंह रोड और रुड़की रोड पर लंबी कतार लग गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मीरापुर क्षेत्र के संभलहेड़ा पंचमुखी मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें: भोले ने किया बेड़ा पार: प्रेमिका से हुई शादी तो हरिद्वार से लेटकर जल लाया युवक, साले सहवाग को भी ले गया था साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed