फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Rakesh Tikait says farmers demands rights from government by parking tractors on roads

Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले-हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर सरकार से हक मांगेंगे किसान

Mon, 26 Feb 2024 07:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Feb 2024 07:45 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ता और किसान सोमवार सुबह 11 बजे हाईवे पर आ जाएंगे और शाम चार बजे तक वापस चले जाएंगे। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाई जाएगी। ट्रैक्टर खड़े कर किसान सरकार से हक मांगेंगे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rakesh Tikait says farmers demands rights from government by parking tractors on roads
राकेश टिकैत बोले- किसान सरकार से अपना हक मांग रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली जाने वाले रास्तों पर ट्रैक्टर खड़े कर किसान हक मांगेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से किसान खड़ें होंगे। एक तरफ से वाहन चलते रहेंगे। 

विज्ञापन


रविवार को भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का यह तरीका निकाला है। भाकियू ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर इसकी रणनीति तैयार की है। ब्लॉक और गांव की सीमा में ही किसान खड़े होंगे। दिल्ली-देहरादून हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर किसान खड़े होंगे।

विज्ञापन

किसान सोमवार सुबह 11 बजे हाईवे पर आ जाएंगे और शाम चार बजे तक वापस चले जाएंगे। सरकार ने गांव, गरीब, मजदूरों के खिलाफ गलत फैसले दिए हैं। यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों का ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। अग्निवीर भर्ती का विरोध है। ड्राइवरों के खिलाफ लाया गया फैसला गलत है। 

केएमपी के बाहर रहेंगे किसान
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान केएमपी हाईवे तक न जाएं। इसके नीचे ही रहेंगे। इसके अलावा आगरा वाले हाईवे पर भी किसान नहीं जाएंगे। नोएडा और आगरा के किसान सावधानी बरतें। यह हाईवे खतरनाक है। किसानों को इसके लिए जागरूक करने का काम करें।

यह भी पढ़ें: Shamli:  पूर्व विधायक व छह बार पालिका चेयरमैन रह चुके बाबू बशीर अहमद का निधन, जनाजे को कंधा देने उमड़े लोग

विज्ञापन

यात्री रुक जाएं तो खाना जरूर खिलाएं
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि ट्रैक्टर श्रृंखला के दौरान अगर कोई यात्री रूके तो किसान खाना खिलाएं। यात्रियों का सम्मान करें और किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। 14 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।

जहां जिसकी मर्जी, वहीं पर वोट दें : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। जिसकी जहां मर्जी है, वहीं पर वोट दें। हमारा राजनीति से कोई मतलब नहीं है। किसानों के हक में यह आवाज उठाई जा रही है। सरकार की नीति का विरोध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed