Shamli: पूर्व विधायक व छह बार पालिका चेयरमैन रह चुके बाबू बशीर अहमद का निधन, जनाजे को कंधा देने उमड़े लोग
शामली जनपद के कैराना में पूर्व विधायक बाबू बशीर अहमद(92) को शनिवार रात पानीपत हास्पिटल में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए।
ईदगाह में जामा मस्जिद के शाही इमाम मोलाना ताहिर ने जनाजे की नमाज पढाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैराना निवासी पूर्व विधायक व छह बार नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके बाबू बशीर अहमद को देर रात पानीपत हास्पिटल में बीमारी के चलते निधन हो गया। रविवार सुबह जामा मस्जिद के पास स्थित उनके आवास से हजारों लोग जनाजे में शामिल हुए। ईदगाह पर जामा मस्जिद के शाही इमाम मोलाना ताहिर ने जनाजे की नमाज अदा कराई। इसके बाद कब्रिस्तान में नम आंखों से शव को सपुर्द ए खाक कर दिया।
दो सप्ताह पूर्व हुआ था निमोनिया
बाबू बशीर अहमद के दामाद सलीम अहमद ने बताया कि उनके ससुर बाबू बशीर अहमद को दो सप्ताह पूर्व निमोनिया होने पर पानीपत हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनको हार्ट अटैक भी आ गया था। शनिवार रात हास्पिटल में उन्होने अंतिम सांस ली। बाबू बशीर अहमद के तीन बेटियां हैं।
यह भी पढ़ें: Wesrt UP News Live: वेस्ट UP में तेज हवाओं से बदला मौसम, मवाना में गोकशी, हिंदू संगठनों का हंगामा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बाबू बशीर अहमद के आवास पर खाया था खाना
1988 में छड़ियान के मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने सभा को संबोधित किया था। इसक बाद वह सीधे बाबू बशीर अहमद के आवास पर आ गए थे। नवरात्र व्रत के बावजूद अटल बिहारी वाजपेई ने बाबू बशीर अहमद के पास बैठ कर व्रत को भोजन ग्रहण किया था।
जनाजे में शामिल हुए नेता
रविवार को बाबू बशीर अहमद के निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक छा गया। वहीं हजारों की भीड़ उनके आवास पर जमा हो गई। उनके जनाजे में सपा विधायक नाहिद हसन, नगर पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद, भाजपा नेता अनिल चैहान, अनुज चैहान, पूर्व चेयरमैन राशिद अली, हाजी अनवर हसन आदि शामिल हुए।