{"_id":"647f58be8080ba669b0443b3","slug":"muzaffarnagar-rakesh-tikait-said-if-the-farmers-of-haryana-are-not-released-they-will-agitate-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टिकैत का एलान- नहीं छोड़े हरियाणा के किसान तो करेंगे आंदोलन, बोले- न्याय की आवाज को लाठी से दबा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टिकैत का एलान- नहीं छोड़े हरियाणा के किसान तो करेंगे आंदोलन, बोले- न्याय की आवाज को लाठी से दबा रही सरकार
Tue, 06 Jun 2023 09:34 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 06 Jun 2023 09:34 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया है कि अगर हरियाणा के किसान नहीं छोड़े गए तो आंदोलन करेंगे। साथ ही कहा न्याय की मांग करने वालों की आवाज को लाठी के बल से दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
चौधरी राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धरना दे रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करना निंदनीय है। गिरफ्तार किए गए किसानों और किसान नेताओं को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम आंदोलन करेंगे। पहलवान देश की शान है। हम उनके साथ हैं, वह जो भी फैसला करेंगे, उनका साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि किसान अपने अधिकारों और फसल के वाजिब दामों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पुलिस का रवैया बेहद निंदनीय है। सरकार की पोल भी सबके सामने खुल रही है। किसान की आय दोगुनी करने की बात करने वाली सरकार एमएसपी पर किसानों से कोई बात ही नहीं कर रही है। अगर कोई न्याय की मांग करता है तो उसे लाठी से दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बुर्का खींचते करते रहे युवक, चिल्लाती रही महिला, पर नहीं आया तरस, फिर बीच सड़क पर बदसलूकी
विज्ञापन
हरियाणा के किसानों को अगर नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पहलवानों के प्रकरण में टिकैत ने कहा कि नौ जून का दिल्ली कूच स्थगित किया गया है। आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। पहलवान जो फैसला करेंगे, उसे माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: दुनिया से चला गया परिवार का इकलौता सहारा, रोते हुए बेहोश हुई मां, गांव में मचा कोहराम