{"_id":"647f40e8e6c5f6fba903a796","slug":"bijnor-a-youth-died-during-bathing-the-river-and-now-atmosphere-of-sorrow-in-the-family-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में हादसा: दुनिया से चला गया परिवार का इकलौता सहारा, रोते हुए बेहोश हुई मां, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में हादसा: दुनिया से चला गया परिवार का इकलौता सहारा, रोते हुए बेहोश हुई मां, गांव में मचा कोहराम
Tue, 06 Jun 2023 07:56 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:56 PM IST
सार
बिजनौर में हादसा : गंगा नदी में नहाते समय परिवार का इकलौता बेटा डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, बेटे की मौत के बाद मां का रोते हुए बुरा हाल है। वह रोते हुए बेहोश भी हो गई।
विज्ञापन
परिवार के इकलौते बेटे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर में मंगलवार को गंगा नदी में नहाते समय तीन युवक डूब गए। बताया गया कि तैरने का प्रयास करते हुए युवक नदी के किनारे पहुंच गए। वहीं, शाम तक एक युवक का मिल गया।
विज्ञापन
नांगल थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद अलीपुर द्वारिका निवासी कामेश्वर का 18 वर्षीय पुत्र भुवन अपने साथियों विशाल और हिमांशु के साथ मंगलवार को गौसपुर के समीप गंगा नदी में नहाने गया था। तीनों युवक नहाते हुए गहरे कुंड की दिशा में चले गए। नहाते समय तीनों युवक गंगा नदी में डूबने लगे। वहीं, दो युवक हिमांशु और विशाल ने अपना बचाव करते हुए तैरने का प्रयास किया और जैसे-तैसे नदी किनारे पहुंचे, जबकि युवक भुवन नदी में डूब गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर नांगल थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से गंगा नदी में युवक की तलाश कराई। वहीं, शाम करीब छह बजे युवक का शव मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। भुवन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, पांच गिरफ्तार
घटना की जानकारी लगने पर जिला पंचायत सदस्य के पति दिगंबर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं, युवक की मौत से गांव में गम का माहौल है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नहर में कूदी युवती का शव बरामद, रामगंगा डूबे किशोर की तलाश जारी, पढ़ें ताजा खबरें