UP: पहले खींचा महिला का बुर्का, फिर बीच सड़क पर बदसलूकी, चिल्लाती रही पीड़िता, पर युवकों को नहीं आया तरस
Shamli News : बाइक सवार युवक बीच सड़क पर महिला का बुर्का खींचते करते रहे और पीड़िता चिल्लाती रही। लेकिन आरोपियों को तरस नहीं आया। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ बदसलूकी भी की।
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में बीच सड़क पर महिला का बुर्का खींचने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बाइक सवार युवकों ने महिला के साथ बदसलूकी भी की। उधर, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि एक महिला को नशीले पदार्थ लाने व पुलिस की मुखबिर बताते हुए सड़क पर बुर्का खींच कर बदसलूकी की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सोशल मीडिया पर 59 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सड़क पर एक महिला नजर आ रही है, जिसका दो युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में दोनों युवकों की आवाज भी आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला पुलिस की मुखबिर है और आर्यपुरी की रहने वाली है। यह झिंझाना से किसी युवक के साथ बाइक पर लिफ्ट लेकर आई है और हाथ में नशीले पदार्थ की पॉलिथीन ले रही थी। दोनों युवक बार-बार महिला का बुर्का खींचकर उसके साथ बदसलूकी कर उसका मोबाइल छीनते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, पांच गिरफ्तार
वहीं, महिला कह रही है कि मेरा फोन मत छीनो, मेरे साथ बदतमीजी मत करो। मैंने किसी को नहीं फंसाया। वायरल वीडियो कैराना कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी देहात का बताया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नहर में कूदी युवती का शव बरामद, रामगंगा डूबे किशोर की तलाश जारी, पढ़ें ताजा खबरें
इस मामले में सीओ अमरदीप मौर्य का कहना हैं कि वायरल वीडियो की जांच कराने के साथ आरोपियों की तस्दीक कराई जा रही है। तस्दीक होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।