फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Rakesh Tikait reached jail to meet farmers and asked for justice

Muzaffarnagar: किसानों से मिलने जेल पहुंचे राकेश टिकैत, 37 किसानों पर दर्ज हुए थे मुकदमे, ये था मामला

Wed, 05 Apr 2023 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Apr 2023 10:11 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसानों से मिलने जेल पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को इंसाफ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rakesh Tikait reached jail to meet farmers and asked for justice
चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में किसान क्रेडिट कार्ड में धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजे गए सात किसानों से मिलने के लिए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। किसानों को इस तरह जेल भेजना गलत है।

विज्ञापन


पिछले साल जून माह में तितावी थाना क्षेत्र के ढिंढावली गांव के 37 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गांव के कुछ किसान हाईकोर्ट से स्टे ले आए, जबकि सात किसानों को पुलिस ने कोर्ट से वारंट के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News : देश की प्रथम रेल का तेजी से चल रहा कार्य, वीडियो में देखिए टनल के अंदर का नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को इन किसानों से मिलने के लिए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने किसानों से पूरे मामले की जानकारी ली। टिकैत ने कहा कि इस तरह किसानों को जेल भेजना गलत है। अगर किसानों ने लोन लिया था, तो उसका सेटलमेंट हो सकता था। किसानों ने कोई धोखाधड़ी नहीं की है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से यह गलत मुकदमा लिखवाया गया है और किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले को लेकर डीएम और एसएसपी से बात की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अहम बैठक: गृहमंत्री अमित शाह से मिला जमीयत का प्रतिनिधिमंडल, मॉब लिंचिंग समेत इन 14 मुद्दों पर हुई बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed