UP: दो युवकों से 20 लाख रुपये बरामद, आयकर विभाग की टीम ने की पूछताछ, जल्द सामने आएगा इस बड़ी रकम का सच
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो युवकों से 20 लाख रुपये बरामद किए हैं। फिलहाल आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। जल्द ही रुपयों का सच सामने आएगा।
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम के समय बाइक पर जा रहे युवकों से 20 लाख 20 हजार 400 रुपये बरामद किए। दोनों युवक रकम के बारे में कोई पुख्ता जवाब नहीं दे सके, जबकि उनके मालिक स्क्रैप व्यापारी को बुलाकर पूछताछ की गई है। स्क्रैप व्यापारी ने इसे अपनी रकम बताया। आयकर टीम ने भी पूछताछ की। पुलिस ने रकम को कब्जे में ले लिया है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गांधी कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी दौरान स्कूटी पर दो युवकों को संदिग्ध मानते हुए उन्हें रोक लिया गया। एक युवक पिट्ठू बैग लिए हुए था। तलाशी लेने पर बैग में लाखों रुपये रखे मिले तो मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस टीम दोनों युवकों को मंडी कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ में युवकों ने अपने नाम राजस्थान के बीकानेर के तेजरसर निवासी सुनील व राम अवतार बताए। उन्होंने बताया कि यह रकम उनके मालिक धीरज पुत्र राधेश्याम की है। वह भी बीकानेर के तेजरसर निवासी हैं और यहां पर रह कर स्क्रैप का कारोबार करते हैं।
पुलिस ने आयकर विभाग की टीम को सूचना देते हुए कारोबारी धीरज को भी मंडी कोतवाली बुला लिया। वहां पर पुलिस व आयकर की टीम ने पूछताछ की तो धीरज ने बताया कि वह स्क्रैप कारोबारी हैं और गांधी कॉलोनी क्षेत्र में ही रहता है। शहर के आसपास फैक्टरी में उनका स्क्रैप जाता है। यह रकम इसी माल की है। आयकर टीम ने रकम मंडी कोतवाली पुलिस को सुरक्षित रखने के लिए दी है। पुलिस फिलहाल तीनों युवकों को मेरठ साथ ले गई हैं।
यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके
यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी