Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Police recover 256 mobile phones worth ₹28 lakh; owners' faces light up as devices are returned

मुजफ्फरनगर: पुलिस ने बरामद किए 28 लाख कीमत के 256 मोबाइल, मालिकों को सौंपे तो खिल उठे चेहरे

Thu, 19 Nov 2026 09:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 19 Nov 2026 09:27 PM IST
सार

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की लोकेशन पता की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने मोबाइल बरामद किए। ये मोबाइल उनके स्वामियों को दे दिए गए। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Police recover 256 mobile phones worth ₹28 lakh; owners' faces light up as devices are returned
बरामद मोबाइल। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के सर्विलांस सेल ने पिछले तीन माह के दौरान विभिन्न स्थानों से 256 खोए हुए स्मार्ट फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। बृहस्पतिवार को एसएसपी सूरज कुमार राय ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंप दिए।
विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में एसएसपी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन और ट्रेसबिलिटी डिटेल प्राप्त कर विभिन्न स्थानों से खोए हुए 256 मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि उनके निर्देश पर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और सर्विलांस सेल प्रभारी रवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन


पिछले तीन महीने में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह मोबाइल गुम हुए थे। बाजारों, बस अड्डों या अन्य जगहों पर लोगों की जेब और बैग से मोबाइल गुम होने के प्रार्थनापत्र मिले, जिसके बाद जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पाकर खिल गए चेहरे
पुलिस लाइन में मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। हरियाणा के करनाल की शताक्षी ने बताया कि वह रिश्तेदारी में मुजफ्फरनगर आई थी, इस बीच उसका मोबाइल गुम हो गया। पुलिस ने आज उसे मोबाइल लौटा दिया है।

ये भी देखें...
यूपी: मुजफ्फरनगर के युवा वैज्ञानिक डॉ. एकांत को मिला नासा का एक्सीलेंस अवॉर्ड, अन्य ग्रहों पर खोज रहे जीवन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed