{"_id":"6aff2314d7653c2f600fa4e6","slug":"muzaffarnagar-fraud-case-filed-against-former-mla-shahnawaz-rana-and-his-two-sons-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व विधायक शाहनवाज राना और दो बेटों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, स्क्रैप कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व विधायक शाहनवाज राना और दो बेटों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, स्क्रैप कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप
Thu, 19 Nov 2026 09:56 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:56 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: स्क्रैप और स्पंज आयरन कारोबारी जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि शाहनवाज राना और उनके दो बेटों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर फैक्टरी के नाम पर 75 लाख की धोखाधड़ी की। उनका स्क्रेप व स्पंज आयरन हड़प लिया और भुगतान भी नहीं किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक शाहनवाज राना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर सदर सीट से बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राना और उनके दो बेटों अब्दुल अहद राना व आजम शाह राना के विरुद्ध नई मंडी कोतवाली में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कारोबारी का आरोप है कि फैक्टरी का मालिक बताकर और फर्जी दस्तावेज दिखाकर पूर्व विधायक और उनके दो बेटों ने 75 लाख रुपये का स्क्रैप व स्पंज आयरन हड़प लिया। भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
शहर की भरतिया कॉलोनी निवासी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह लोहे के स्क्रैप और स्पंज आयरन का कारोबार करता है। सितंबर 2024 में एक विवाह समारोह के दौरान उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के सुजडू निवासी शाहनवाज राना से हुई थी।
आरोप है कि पूर्व विधायक ने उन्हें हरिद्वार जिले के मंगलौर स्थित यूपी बोन मिल फैक्टरी में बुलाया और खुद को फैक्टरी का मालिक बताते हुए संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। वहां उनके दोनों बेटे आजम शाह राना और अब्दुल अहद राना भी मौजूद थे।

जितेंद्र चौधरी का आरोप है कि तीनों ने स्क्रैप और स्पंज आयरन की आपूर्ति करने पर 20 दिन में भुगतान करने का भरोसा दिया। सितंबर 2024 में 40 लाख रुपये और नवंबर 2024 में 35 लाख रुपये का माल फैक्टरी में सप्लाई किया गया। भुगतान मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
25 अगस्त 2025 को वह अपने पुत्र भीम चौधरी के साथ आरोपियों के घर भुगतान मांगने पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि यह भी कहा कि मर्डर करने के बाद उनके ऊपर कोई मुकदमा नहीं चलेगा।
25 अगस्त 2025 को वह अपने पुत्र भीम चौधरी के साथ आरोपियों के घर भुगतान मांगने पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि यह भी कहा कि मर्डर करने के बाद उनके ऊपर कोई मुकदमा नहीं चलेगा।
इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि शाहनवाज राना फैक्टरी का मालिक नहीं है और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को फैक्टरी का मालिक दर्शाया था। पीड़ित जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कूटरचना और धोखाधड़ी कर तीनों ने उसका 75 लाख रुपये का माल हड़प लिया। वह अपने रुपये निकलवाने के लिए छह माह तक चक्कर काटता रहा, इसके बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।
प्राथमिकी दर्ज होने में लगे साढ़े तीन माह
पूर्व विधायक शाहनवाज राना और दो बेटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने में साढ़े तीन माह से अधिक का समय लग गया। कारोबारी जितेंद्र चौधरी ने 27 जुलाई को तत्कालीन एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की थी। इसके बाद सीओ नई मंडी ने मामले की जांच की और अब प्राथमिकी दर्ज हुई है।

आरोपियों को दिया जाएगा पक्ष रखने का मौका
सीओ नई मंडी क्षेत्र राजू कुमार साव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर जांच की गई। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि पुलिस मामले में शीघ्र कार्रवाई करेगी। इससे पहले आरोपियों को उनका पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा।
ये भी देखें...
यूपी: मुजफ्फरनगर के युवा वैज्ञानिक डॉ. एकांत को मिला नासा का एक्सीलेंस अवॉर्ड, अन्य ग्रहों पर खोज रहे जीवन