{"_id":"62b4927e8c97ca01c0475489","slug":"muzaffarnagar-police-has-arrested-two-accused-with-55-boxes-of-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शराब की 55 पेटी के साथ दो आरोपी दबोचे, 155 नकली टैग भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शराब की 55 पेटी के साथ दो आरोपी दबोचे, 155 नकली टैग भी बरामद
Thu, 23 Jun 2022 09:50 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:50 PM IST
सार
शराब की 55 पेटी के साथ दो आरोपियों को दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 155 नकली टैग भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तितावी पुलिस ने लालूखेड़ी सीमा पर चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ से पिकअप में लाई जा रही 55 पेटी शराब बरामद की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि, दो फरार हो गए। उत्तराखंड राज्य की शराब के 155 नकली टैग भी बरामद हुए है।
विज्ञापन
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुल्लू उर्फ अंकुश पुत्र राजेंद्र निवासी गांव सिखेड़ा थाना किला परीक्षितगढ़ मेरठ और धीरज पुत्र कृष्णपाल निवासी कशेरुखेड़ा थाना लालकुर्ती मेरठ है। पिकअप में चंडीगढ़ मार्का की दो लाख, साठ हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की 55 पेटी बरामद की गई। पिकअप के कागजात भी नहीं मिले। गाड़ी से उत्तराखंड राज्य की शराब के 155 नकली टैग भी बरामद हुए है।
विज्ञापन
बताया गया कि इन नकली टैग को शराब की बोतलों पर लगाकर उत्तराखंड की शराब के नाम से मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में बेचते थे। दोनों ने यह भी बताया कि हरियाणा और चंडीगढ़ से शराब की तस्करी करते थे। दो साथी आशीष पुत्र तिलकराम और तिलकराम पुत्र चतरू निवासीगण सिखेड़ा थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ उनकी गाड़ी से आगे चल रहे थे, जो मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
एसपी देहात के मुताबिक पैसा एकत्र करने और सप्लाई की डील अपने पुत्र के साथ तिलकराम करता है। पकड़ी गई पिकअप का मालिक अंकुश है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों का चालान कर दिया गया।