{"_id":"618c0f58e05fee6fcf3c56f1","slug":"muzaffarnagar-news-twitter-war-broke-out-between-sp-president-akhilesh-yadav-and-minister-sanjeev-balyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: अखिलेश यादव और संजीव बालियान के बीच ट्विटर वार, खेलों पर सवाल उठाए तो मंत्री ने दिलाई दंगे की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: अखिलेश यादव और संजीव बालियान के बीच ट्विटर वार, खेलों पर सवाल उठाए तो मंत्री ने दिलाई दंगे की याद
Thu, 11 Nov 2021 12:16 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:16 AM IST
सार
अखिलेश यादव और संजीव बालियान के बीच ट्विटर वार छिड़ गई है। पूर्व सीएम ने खेलों को लेकर सवाल उठाए तो वहीं संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाई।
विज्ञापन
अखिलेश और बालियान में छिड़ी ट्विटर वार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के बीच ट्विटर वार छिड़ गई। पूर्व सीएम ने सांसद खेल स्पर्धा पर सवाल उठाया था, जिसके बाद बालियान ने मुजफ्फरनगर दंगे और सैफई खेल महोत्सव की याद दिलाते हुए ट्वीट किया। दोनों के ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि किसानों की हत्या व महंगाई के दर्द में डूबे उत्तर प्रदेश में भाजपा सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन करके प्रदेश के दुखमय वातावरण में जनता का उपहास उड़ाया जा रहा है। शोक में उत्सव मनाकर सरकार अपनी क्रूरता और निर्दयता का निंदनीय प्रदर्शन कर रही है। भाजपा में हिम्मत हो तो अपने विधायकों को भी सामने लाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
इस ट्वीट के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बुधवार को जवाब दिया। बालियान ने लिखा कि क्रूरता और निर्दयता का घिनौना प्रदर्शन तो मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान आपने सैफई महोत्सव का आयोजन करके दिया था। सांसद खेल प्रतिस्पर्धा तो ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। भाजपा सांसद व विधायक तो जनता के बीच हैं।
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
ट्वीट में केंद्रीय राज्यमंत्री ने सैफई महोत्सव और सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के दो फोटो भी अटैच किए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों जनप्रतिनिधियों के ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं। दोनों पार्टियों के समर्थक टिप्पणी कर रहे हैं। ट्विटर वार के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को बुढ़ाना में आएंगे। माना जा रहा है कि फिर से बयानबाजी हो सकती है।