{"_id":"5d18ffb08ebc3e3cbe0f49d0","slug":"muzaffarnagar-news-khatauli-news-mrt4309558126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में कार गिरी, कार सवार सकुशल बच निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में कार गिरी, कार सवार सकुशल बच निकले
विज्ञापन
5-रतनपुरी क्षेत्र में गंगनहर में गिरी कार।
- फोटो : KHATAULI
अनियंत्रित होकर गंगनहर में कार गिरी
रतनपुरी/खतौली। सठेड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर शनिवार की रात को दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। गनीमत है कि कार सवार दोनों युवक सकुशल बच निकले।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के चांदनी चौक निवासी युवक सौरभ दिवाकर पुत्र नरेश दिवाकर अपने साथी हेमंत भातरे के साथ दिल्ली से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। रविवार की रात करीब दस बजे लोग रतनपुरी क्षेत्र में सठेड़ी गंगनहर पटरी पर पहुंचे। नींद की झपकी आने के कारण कार चला रहा सौरभ कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में जा गिरी। कार सवार दोनों युवक भी गंगनहर में जा गिरे। कार सवार दोनों युवकों ने बमुश्किल कार की एक खिड़की को खोला और शोर मचाया। इस पर अन्य वाहन चालकों ने यूपी पुलिस डायल 100 पर सूचना दी। सूचना पर क्षेत्र में गश्त कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बमुश्किल दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। दोनों युवक सकुशल निकले, लेकिन बदहवास स्थिति में थे। े दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस ने दोनों युवकों को समझाया। रात में अंधेरा अधिक होने और क्रेन उपलब्ध न होने के कारण पुलिस ने कार को रस्से की सहायता से वहीं बंधवा दिया, ताकि कार गंगनहर के गहरे पानी में न समा जाए। रविवार की सुबह पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को गंगनहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों युवकों को सकुशल उनके घर रवाना किया।