फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight for rights begins on the road in Budhana; customers stage a protest.

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में सड़क पर शुरू हुई हक की लड़ाई, ग्राहकों ने दिया धरना

Wed, 23 Sep 2026 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fight for rights begins on the road in Budhana; customers stage a protest.
बुढ़ाना। ग्रामीण बैंक परिसर में हंगामा करते ग्राहक। संवाद - फोटो : 1
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। यूपी ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में ग्राहकों के खातों में गबन के मामले में आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को ग्राहकों और उनके परिजनों ने बैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि रुपये नहीं लौटाए गए तो आंदोलन होगा। ग्राहकों ने बैंक के सामने सड़क के अलावा बैंक परिसर में हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद शाखा प्रबंधक विभव कुमार की ओर से बोर्ड पर नोटिस चस्पा किया गया। इसमें कहा गया है कि अनधिकृत लेनदेन के विषय में जांच चल रही है। नियमानुसार ग्राहकों को संपूर्ण पैसा वापस किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत के पूर्व सदस्य रामनरेश बैंक के कईं ग्राहकों के साथ डीएवी कॉलेज रोड स्थित शाखा पर पहुंचे। उन्होंने जांच टीम के वरिष्ठ प्रबंधक से वार्ता की। जिला मुख्यालय से आए वरिष्ठ प्रबंधक विनीत वर्मा ने बताया कि पांच सदस्यों की टीम जांच कार्य में लगी है। कुछ गड़बड़ी सामने आई है। कितने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हुई है, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद पता चलेगी।
विज्ञापन

लेनदेन की जानकारी, पासबुक में एंट्री और खाते का स्टेटमेंट लेने पहुंचे ग्राहकों ने समस्या का समाधान न होते देखकर बैंक के बाहर सड़क पर हंगामा व प्रदर्शन किया। कुछ ग्राहकों ने बैंक परिसर में भी हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक व बैंक कर्मचारी ग्राहकों को समझाने में जुटे रहे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी ग्राहकों को समझाने का प्रयास किया। इस मौके पर हंगामा व प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु, बामिल, माहित त्यागी, राज सिंह और प्रवीण मौजूद रहे।
ग्राहक देवेंद्र नरेश, बबलू, राजकुमार, बृजपाल, मोहम्मद राशिद व साहिल का कहना है कि बैंक के अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। नगवा निवासी ठाकुर तेज सिंह का कहना है कि बैंक नियमानुसार अधिकतम पांच लाख रुपये ग्राहक को देने की बात करती है। पैसे कब मिलेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं।
क्षेत्रीय प्रबंधक युसूफ खान ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर दी जाएगी।
----
गड़बड़ी किए जाने का लगाया आरोप
- गांव नगवा निवासी बामिल ने बताया कि उसके सेविंग खाते से 4 लाख 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। कस्बा निवासी मोहित त्यागी ने बताया कि उसके सेविंग खाते से 50 हजार व एफडीआर एक लाख 50 हजार हजार तथा पत्नी अंजली के खाते से 60 हजार रुपये निकाले गए हैं।

- नगवा निवासी राज सिंह ने अपने खाते से 17 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इसके अलावा गांव की सुनीता खाते से डेढ़ लाख और शिक्षा के खाते से ढाई लाख रुपये निकाले गए।

- बड़कता निवासी फरजाना के खाते से 2 लाख रुपये निकाले गए। कस्बा निवासी संदीप ने बताया कि उसके बचत तथा लोन के खाते से क्रमश: 6 लाख, 9 लाख व दो लाख रुपये निकाले गए। प्रवीण के खाते से 5 लाख रुपये का आरोप है।
- कस्बे के मास्टर कॉलोनी निवासी रमेश शर्मा के सेविंग खाते से सात लाख और एफडीआर पर लोन दर्शाकर पांच लाख रुपये निकालने का आरोप है।

- गांव बड़कता निवासी अमित के खाते से 10 लाख रुपये निकालने का आरोप है। गांव दताना निवासी मैमपाल ने बताया कि उसके सेविंग खाते से 7 लाख 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। नगवा निवासी ओमपाल के किसान क्रेडिट कार्ड से 8 लाख रुपये निकालने का आरोप है।

---
ग्राहक बोले- राणा ने कहा था सही-सलामत हैं खाते
बुढ़ाना। यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पर अपने खाते की जानकारी लेने पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि उनके मोबाइल पर काफी समय से लेनदेन का मैसेज नहीं आ रहा था। कस्बा निवासी बंटी, अनिल, आर्यन व अशोक कुमार का कहना है कि मैसेज के बारे में उन्होंने पूर्व शाखा प्रबंधक रूपक राणा से वार्ता की तो उन्होंने लैपटॉप में अंगुलियां मारकर बताया कि नेट की खराबी के कारण मैसेज नहीं जा रहे हैं, आप इसकी चिंता न करें, आपका बैलेंस सही सलामत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed