{"_id":"6702b08d665775624d0e1d7f","slug":"muzaffarnagar-mother-and-two-daughters-were-sleeping-on-the-terrace-neighbor-came-and-raped-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: छत पर सो रही थी मां और दो बेटी, पड़ोसी आया और बेटियों का गला दबाने की धमकी देकर लूटी इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: छत पर सो रही थी मां और दो बेटी, पड़ोसी आया और बेटियों का गला दबाने की धमकी देकर लूटी इज्जत
Sun, 06 Oct 2024 09:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:15 PM IST
सार
महिला का पति काम से लौटा तो उसे पूरी बात का पता चला। दंपती ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने छत पर सोते समय उसकी दो बेटियों को गोली मारने की धमकी देकर पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके बेटे की 13 सितंबर 2024 का मृत्यु हो गई थी। उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। पति 25 सितंबर को घर से मजदूरी करने के लिए चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसी रात वह अपनी दो बेटियों को साथ लेकर मकान की छत पर सो रही थी। इस दौरान उसका पड़ोसी छत पर आया और उसका मुंह दबा लिया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटियों को गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर युवक उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया।
पीड़िता महिला ने दुष्कर्म की घटना युवक के परिजनों को बताई, तो उन्होंने उसे ही धमकाया। धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो उसे उसकी बेटियों को जान से मार देंगे। पीड़िता ने फिर घटना की खबर अपने पति को दी। खबर मिलने पर पति घर आया। पीड़िता महिला के पति ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। रविवार को एसएसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया। सीओ रुपाली राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।