फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 'Mahjabi', the mastermind behind 'bullet bombs', was running a factory

मुजफ्फरनगर: बुलेट बम बनाने की मास्टर 'महजबी' चला रही थी फैक्टरी, 580 किलो अवैध पटाखे बरामद; तीन गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 08:49 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 01 Oct 2026 08:49 PM IST
सार

पुलिस ने मिमलाना रोड पर छापा मारा, तो वहां किराए के मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पटाखे दिवाली पर सप्लाई करने के लिए बनाए जा रहे थे। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 'Mahjabi', the mastermind behind 'bullet bombs', was running a factory
तीन में से गिरफ्तार दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ाना व शहर कोतवाली पुलिस ने दिवाली पर्व के लिए घरों में अवैध रूप से बनाए जा रहे 15 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। अवैध पटाखा फैक्टरी चलाने के आरोप में एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों स्थानों से 580 किलो पटाखे बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा निर्माण एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना रोड पर एक घर पर छापा मारा। वहां से महजबी को गिरफ्तार किया, जो पटाखे बना रही थी। घर की तलाशी में सात लाख रुपये की कीमत के 480.8 किलो अवैध पटाखे मिले। 120 पैकेट तैयारशुदा बुलेट बम बरामद हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं दिखा सकी। पटाखा बनाकर व अवैध भंडारण के कारण आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ महिला स्वयं की जान-माल को भी संकट में डाल रही थी। महिला अब से पहले सहारनपुर में पटाखा बनाती थी। पिछले तीन माह से मिमलाना रोड पर किराए के घर में पटाखा बना रही है। वह मजदूरों से भी पटाखा बनवाती थी।
 
विज्ञापन

मां से सीखा था काम
वह सहारनपुर से डेढ़ लाख रुपये का बारूद लाकर बुलेट बम पटाखा बना रही थी। सहारनपुर के दुकानदार को सात लाख रुपये के बेचने थे। दुकानदार इसी पटाखे को 12 लाख रुपये में बेचता। पति के साथ विवाद होने के कारण वह अकेले किराए के घर में रहकर पटाखा बनाने का काम करती थी। उसने यह काम अपनी मां से कई साल पहले सीखा था। उसे बुलेट बम बनाने में महारत हासिल थी।

बुढ़ाना पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी
एसएसपी ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने कांधला रोड स्थित शिव मूर्ति के सामने वाली गली में घर में अवैध पटाखा निर्माण करने की सूचना पर दबिश दी। वहां से बुढ़ाना की नई बस्ती निवासी आस मोहम्मद व शामली जनपद के गांव बुटराडा निवासी बिलाल को गिरफ्तार किया। मौके से 80 किलो अवैध पटाखा चटर-पटर व पटाखे बनाने की सामग्री बरामद की।
कुल आठ लाख रुपये के पटाखे बरामद हुए। दोनों आरोपियों ने बताया कि दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है। इसलिए वह मुनाफा कमाने के लालच में यह अवैध काम कर रहे थे। पटाखा निर्माण व भंडारण का उनके कोई पास लाइसेंस नहीं है।

ये भी देखें...
बिजनौर: किराएदार 'आंटी' के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले दूसरे भाई की भी एड्स से मौत, आशिकों में दहशत का माहौल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed