फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers could not differentiate between second appeal and complaint: Nadeem

द्वितीय अपील और शिकायत में अंतर नहीं बता पाए अधिकारी : नदीम

Fri, 02 Oct 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Officers could not differentiate between second appeal and complaint: Nadeem
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ आरटीआई अधिनियम की प्रगति की समीक्षा करते राज्य सूचना आयु
मुजफ्फरनगर। राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा वह आरटीआई का अध्ययन करें। बताया कि बहुत से जन सूचना अधिकारी ये भी नहीं बता पाए कि द्वितीय अपील और शिकायत में क्या अंतर है। उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकारियों को जनपद स्तर से ही सूचना देने के लिए कहा गया है। जिससे किसी भी व्यक्ति को आयोग के चक्कर न लगाने पड़े। बृहस्पतिवार को राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आरटीआई अधिनियम की प्रगति को लेकर समीक्षा की। उन्होंने विकास भवन सभागार में पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके दौरे का उद्देश्य जन सूचना अधिकारियों के साथ संवाद करना रहा। इसके साथ ही उनका उद्देश्य यह भी विचार करना था कि आरटीआई से जुड़े मामले आयोग में बढ़ रहे हैं तो आखिर क्यों बढ़ रहे हैं। वे यह नहीं बता पाए कि उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार नियमावली 2015 में जो 2019 में संशोधन हुआ वह क्या है। बताया कि कुछ जनसूचना अधिकारी यह भी नहीं बता पाए कि आवेदन प्राप्त होने के बाद यदि कोई सूचना दूसरे विभाग से जुड़ी है तो कितने दिनों में उसका निस्तारण कर देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed