फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother-in-law and sister-in-law convicted in murder of Sakar of Mandla

Muzaffarnagar News: मांडला के साकर की हत्या में देवर-भाभी पर दोष सिद्ध

Fri, 02 Oct 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law convicted in murder of Sakar of Mandla
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के मांडला गांव में अवैध संबंधों का विरोध करने पर मजदूर साकर (36) की हत्या के मामले में पत्नी आसिया और भाई सुहैल पर दोष सिद्ध हुआ। सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों की अदालत में पेशी हुई। विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार तालियान ने फैसले के लिए 13 अक्तूबर नियत की है।
विज्ञापन

मांडला गांव निवासी साकर छह जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पुरकाजी थाने में भाई असलम ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी पत्नी आसिया और भाई सुहैल से शक के आधार पर पूछताछ की तो हत्या की वारदात खुली। 15 जून को दोनों ने गांव में ही निर्माणाधीन घर के गड्ढे से साकर का शव बरामद कराया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि छह जून की रात को साकर ने देवर-भाभी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर विरोध किया। दोनों ने मिलकर चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को दोनों पर दोष सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आसिया ने लगाया फंदा...खींचता चला गया सुहैल
मुजफ्फरनगर। पकड़े जाने पर छह जून की रात देवर-भाभी ने हत्या की योजना बनाई। आसिया ने उसके गले में चुनरी से फंदा डाला और सुहैल ने खींचा था। इसके बाद शव को खाट से हटाकर घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। दोनों ने पुलिस को साकर की लाश बरामद कराई थी। जब साकर का शव मिला तो उसके गले में काले रंग की चुन्नी बंधी थी।

--
इस तरह साबित किया गया मामला
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आशीष त्यागी ने बताया कि साकर के शव पर मिट्टी लगी थी और गले में मिली चुनरी पर भी मिट्टी लगी थी। पुलिस ने मिट्टी को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। शव और चुन्नी पर लगी मिट्टी एक जगह की ही साबित हुई थी। दोनों आरोपी जेल में हैं और बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed