{"_id":"6aafc4cf55b539fe3305a840","slug":"muzaffarnagar-jayant-singh-says-akhilesh-wants-to-sow-division-by-interpreting-the-three-words-of-pda-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: जयंत सिंह बोले- पीडीए के तीन शब्दों में बिरादरी ढूंढकर विभाजन करना चाहते हैं अखिलेश, दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: जयंत सिंह बोले- पीडीए के तीन शब्दों में बिरादरी ढूंढकर विभाजन करना चाहते हैं अखिलेश, दी ये चेतावनी
Sun, 20 Sep 2026 05:04 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:04 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के पचैंडा स्थित जनता इंटर कॉलेज के समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर रहे। साथ ही चेतावनी दी कि जिस समाज के सपा प्रदेश अध्यक्ष गिरा हुआ कह रहे हैं, उसका नाम लेकर दिखाएं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद जयंत सिंह और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने इशारों में ही सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि तीन शब्दों (पीडीए) में बिरादरियां ढूंढ रहे हैं। वह समाज का विभाजन चाहते हैं। लखनऊ में पीसी-पीसी करने वालों के एजेंडे में किसान नहीं है। मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है लेकिन जब समाज पर टिप्पणी करोगे तो सबसे पहला सिपाही बनकर खड़ा हो जाऊंगा। अगर मेरे प्रदेश अध्यक्ष ने किसी जाति पर टिप्पणी की होती तो वह एक दिन भी पद पर नहीं रह पाता।
विज्ञापन
जयंत सिंह का स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा में रविवार को आयोजित समरसता सम्मेलन में रालोद अध्यक्ष ने पश्चिम यूपी में सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष के बयानों पर फिर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह जान बूझकर इस बात को कहकर गए कि हमने किसको क्या बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
असल मुद्दों से लोगों को भटकाकर वो लोग विभाजित करना चाहते हैं। उन्हें गन्ने की लहलहाती खेती दिखाई नहीं देती। एथेनॉल नीति से किसानों को लाभ हुआ है। 2016-17 में गन्ने का मूल्य 305 रुपये था और पिछले पेराई सत्र में यह 400 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गन्ने का भुगतान तब 78 प्रतिशत था और वर्तमान में 95 प्रतिशत है। गुड़, कोल्हू, खांडसारी का बुनियादी अर्थशास्त्र आम आदमी जानता है लेकिन यह बात लखनऊ में पीसी-पीसी करने वालों तक नहीं पहुंच रही है।
जयंत सिंह बोले- हिम्मत है तो जाति का नाम लेकर दिखाएं
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुजफ्फरनगर में दिए गए एबीसीडी वाले बयान पर उन्हें भी घेरा। मंच से बोले कि उनके दल के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछना चाहते हैं कि वो किस समाज को गिरा हुआ कह रहे थे, हिम्मत है तो समाज का नाम लेकर दिखाएं। यह वही समाज है, जहां से चौधरी चरण सिंह निकले, महान अहिल्याबाई होल्कर जैसी शासक देखीं और इस समाज के नेता बाबा भीमराव आंबेडकर रहे हैं, आप इसे गिरा हुआ समाज बताते हैं। हिम्मत है तो स्पष्टीकरण दें। साथ ही यह भी कहा कि किसी समाज पर टिप्पणी करने वाला हमारे दल का प्रदेश अध्यक्ष एक दिन भी नहीं रह सकता था।
ये भी देखें...
मेरठ: इकरा हसन बोलीं- 2027 में बनेगी सपा सरकार, भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब भाईचारे से देंगे