फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Eighteen new cases of dengue in three days, home guard died

मुजफ्फरनगर: तीन दिन में डेंगू के 18 मामले, होमगार्ड की मौत, अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लंबी कतार

Mon, 22 Nov 2021 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Nov 2021 11:35 AM IST
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को होमगार्ड की मौत हो गई, वहीं अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिला अस्पताल के फीवर वार्ड में भी मरीजों की संख्या लगतार बढ़ती जा रही है। 
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Eighteen new cases of dengue in three days, home guard died
डेंगू-मलेरिया वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू का डंक और अधिक खतरनाक हो रहा है। मुजफ्फरनगर पिछले तीन दिन में डेंगू के 18 मामलों की पुष्टि हुई है। रोगियों का उपचार चल रहा है। उधर, खतौली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में एक होमगार्ड की डेंगू से मौत हो गई।

विज्ञापन


सिखेड़ा निवासी जुगनू शर्मा ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का राजकुमार शर्मा होमगार्ड था। कई दिन पहले बुखार आया था। जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह जाम में फंसा है, जिस कारण राजकुमार को निजी कार द्वारा खतौली निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन


स्थिति सामान्य न होते देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर मेरठ में निजी चिकित्सक के यहां गए, लेकिन वहां पर चिकित्सक नही मिला। फिर दूसरे और तीसरे अस्पताल में भी पहुंचे लेकिन रात के समय उन्हें कोई चिकित्सक न मिलने के कारण सही उपचार के अभाव में होमगार्ड राजकुमार ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर बड़ी कार्रवाई: शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिसफोर्स देख मची खलबली

उधर गांव में भी शोक व्याप्त हो गया। रविवार दोपहर मृतक के शव को गांव लाया गया। जहां पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि होमगार्ड की मौत की जानकारी नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

सिखेड़ा में बुखार का प्रकोप
ग्रामीण जुगनू ने बताया कि गांव में अन्य कई मरीज डेंगू जैसे बुखार की चपेट में है। घर-घर बुखार के मरीज है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर कोई कैंप नहीं लगवाया है।

तीन दिन में इस तरह मिले डेंगू के मरीज
तिथि  
         जांच         मरीज
19  नवंबर        37        09
20 नवंबर        51        06
21 नवंबर        23        03

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed