फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Demand to release Home Guard Commandant

जिला होमगार्ड कमांडेंट को रिलीव करने की मांग

Thu, 11 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Demand to release Home Guard Commandant
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के देवबंद निवासी जनहित याचिकाकर्ता गौतम त्यागी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जिला होमगार्ड कमांडेंट तेज प्रकाश को तबादला होने पर गाजीपुर के लिए रिलीव किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में गौतम त्यागी का कहना है कि जिला होमगार्ड कमांडेंट तेज प्रकाश पांच साल तक सहारनपुर जनपद में तैनात रहे है। जिला नीति के तहत उनका तबादला तीस जून 2022 को मुजफ्फरनगर जनपद हो गया था, जो नियम विरुद्घ था। उन्होंने इस बारे में शासन से शिकायत की तब जिला होमगार्ड कमांडेंट तेज प्रकाश का तबादला 28 जुलाई 2022 को मंडल नीति के तहत वाराणसी मंडल के जिला गाजीपुर कर दिया गया। लेकिन जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर ने उन्हें रविवार तक रिलीव नहीं किया, जो नियम विरुद्घ है। क्योंकि तबादला निरस्त करने से संबंधित आदेश जारी नहीं हुए है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने जिला होमगार्ड कमांडेंट को रिलीव कराने की मांग की है। इस बारे में जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य सचिव उप्र शासन व अपर मुख्य सचिव होमगार्ड को पत्र भेजा है। उधर, जिला होमगार्ड कमांडेंट तेज प्रकाश का कहना है कि गौतम त्यागी उनसे विभागीय गलत कार्य कराना चाहते थे, मना करने पर उनकी शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed