{"_id":"699856979b1d689f420bb614","slug":"muzaffarnagar-dead-body-of-an-elderly-watchman-found-in-the-swimming-pool-of-a-businessman-s-house-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: कारोबारी के घर में स्वीमिंग पूल में मिली बुजुर्ग चौकीदार की लाश, सीसीटीवी से खुलेगा मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: कारोबारी के घर में स्वीमिंग पूल में मिली बुजुर्ग चौकीदार की लाश, सीसीटीवी से खुलेगा मौत का राज
Fri, 20 Feb 2026 06:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:13 PM IST
सार
विहान मोटर्स के मालिक शिवांश कुच्छल के घर में स्थित स्वीमिंग में चौकीदार रामकृष्ण का शव पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पैर फिसलकर गिरने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विहान मोटर्स के मालिक शिवांश कुच्छल के घर चौकीदार राम कृष्ण (60) की लाश स्वीमिंग पूल में पड़ी मिली। पैर फिसलकर गिरने से मौत होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कारोबारी परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली के अमित विहार कूकड़ा निवासी मोहित सिक्योरिटी का काम करते हैं। उसके पास अमित विहार कूकड़ा निवासी राम कृष्ण भी काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार रात कारोबारी के घर साउथ सिविल लाइन में ड्यूटी पर थे। कारोबारी अपने परिवार के साथ बालाजी यात्रा पर गए हुए हैं। इस वजह से चौकीदार राम कृष्ण अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे अपने चाचा के साथ ठेकेदार मोहित मकान पर पहुंचा तो काफी आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खोला गया। काफी देर बाद दरवाजे का गेट फांद कर ठेकेदार सहित दोनों लोग मकान के अंदर पहुंचे। काफी तलाशने पर चौकीदार स्वीमिंग पूल में मृत पड़ा मिला।
ठेकेदार से यह जानकारी मृतक के बेटे संजय को दी, तो वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस भी आ गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि स्वीमिंग पूल में पानी कम था। चौकीदार के सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया पैर फिसलकर गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर में सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है। उधर, ठेकेदार का कहना है कि चौकीदार उनके पास काम करता था। वह उन्हें ड्यूटी पर खुद ही छोड़ कर लाने व जाने का काम करते थे। वह बृहस्पतिवार शाम को लगभग साढ़े छह बजे ड्यूटी पर छोड़ कर आए थे। शुक्रवार सुबह उनका फोन नहीं आया तो वह अपने चाचा के साथ कारोबारी के घर पहुंचे थे।
ये भी देखें...
UP: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहुंचे मेरठ, युवा क्रिकेटरों को दिए टिप्स, ट्रेनिंग देने को लेकर कह दी ये बात
ये भी देखें...
UP: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहुंचे मेरठ, युवा क्रिकेटरों को दिए टिप्स, ट्रेनिंग देने को लेकर कह दी ये बात