फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Court sentenced 20-20 years to two accused in sexual assault case

मुजफ्फरनगर: किशोरी से दरिंदगी के मामले में दोषी करार, अदालत ने सुनाई 20-20 साल की सजा, 2.37 लाख जुर्माना

Wed, 02 Nov 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Nov 2022 08:02 PM IST
सार

Muzaffarnagar Court: मुजफ्फरनगर में किशोरी से दरिंदगी के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो दोषी करार। अदालत ने दोनों को 20-20 साल की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 2.37 लाख का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Court sentenced 20-20 years to two accused in sexual assault case
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Muzaffarnagar Court: मुजफ्फरनगर में किशोरी से दुष्कर्म के पांच साल पुराने मामले में दोषी पाए गए दो युवकों को अदालत ने 20-20 साल की सजा सुनाई है। एक अभियुक्त ने दुष्कर्म किया था, जबकि दूसरे ने वीडियो बनाई थी। विशेष अपर सत्र न्यायधीश (पॉक्सो एक्ट) बाबूराम ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक दिनेश शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि नवंबर 2017 में तितावी थाना क्षेत्र के गांव में एक आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। उसके साथी ने दुष्कर्म की वीडियो बनाई। यही नहीं घटना के बाद वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने अभियुक्त गौतम शर्मा और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का सत्र परीक्षण पॉक्सो एक्ट की विशेष अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुआ। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर दोष सिद्ध किया। अदालत ने गौतम शर्मा को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 1,27,000 रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अभियुक्त विशाल को धारा 506 व 17/14 एवं 67 आईटी एक्ट में 20 साल का कठोर कारावास और 1,07,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed