Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pollution levels are shifting across different areas of the city.

Muzaffarnagar News: शहर के अलग-अलग इलाकों में बदल रहा प्रदूषण का ग्राफ

Wed, 11 Nov 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pollution levels are shifting across different areas of the city.
मुजफ्फरनगर। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग बना हुआ है। कहीं प्रदूषण का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है तो कहीं इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। नई मंडी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 284 तक पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र में दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने से लोगों को कुछ राहत मिली है। इस क्षेत्र में एक्यूआई 170 पर चला गया। प्रदूषण के इस उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर सांस और अस्थमा के मरीजों पर पड़ रहा है। ऐसे मरीजों को सांस लेने में परेशानी, खांसी, सीने में जकड़न और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद कुछ क्षेत्रों के वातावरण में धूल, धुआं और हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ गई थी। इसके अलावा वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और मौसम में बदलाव भी वायु प्रदूषण को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। सुबह और शाम के समय वातावरण में नमी और हवा की कम गति के कारण प्रदूषक कण लंबे समय तक हवा में बने रहते हैं। इसका सीधा असर संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण अस्थमा और सांस के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। जिन लोगों को पहले से सांस संबंधी बीमारी है, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण फेफड़ों तक पहुंचकर सांस की नलियों में सूजन और सिकुड़न पैदा कर सकते हैं। इससे सांस फूलने, सीने में भारीपन और लगातार खांसी की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सांस और अस्थमा के मरीज बरतें ये सावधानियां
सुबह और शाम के समय प्रदूषण अधिक होने पर खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचें।

घर से बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला एन-95 मास्क लगाएं।

चिकित्सक की सलाह से दी गई दवाओं और इनहेलर का नियमित इस्तेमाल करें।

घर में धूल और धुएं को जमा न होने दें। नियमित सफाई करें और धूल उड़ाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed