Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After dismounting from the elephant, Mainwal took hold of his hand.

Muzaffarnagar News: हाथी से उतरकर मेनवाल ने थाम लिया हाथ

Wed, 11 Nov 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
After dismounting from the elephant, Mainwal took hold of his hand.
मुजफ्फरनगर। बसपा में सक्रिय और पुरकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र मेनवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मेरठ रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में वह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया और पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में मेनवाल कांग्रेस का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं की आवाज को उठाने का काम कर रही है। इसी वजह से बसपा छोड़कर वह कांग्रेस में शामिल हुए। मेनवाल ने कहा कि देश बचाने की लड़ाई में कांग्रेस सबसे आगे है, वह पार्टी में शामिल होकर अन्य नेताओं के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चलेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि भाजपा देश के लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करना चाहती है। एसआईआर के माध्यम से देश के 13 करोड़ लोगों की वोट काट दी गई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 साल से देश के संविधान को बचाने के लिए भाजपा के विरुद्ध राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं। अब जेन जी को भी यह बात समझ आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों की वोट चोरी कर सत्ता में आई। तर्क दिया कि चुनाव आयोग के दो आयुक्तों की पुष्टि से धांधली साबित भी हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी देश का संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, ममनून अंसारी, गुफरान काजमी मौजूद रहे।

-पुरकाजी और नगीना से लड़ चुके चुनाव

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मेनवाल ने वर्ष 2022 में पुरकाजी सुरक्षित सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 27,700 से अधिक वोट मिले थे। इसके अलावा 2024 लोकसभा चुनाव में नगीना सीट से भी बसपा के टिकट पर उन्होंने आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद के सामने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed