फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Two family warn to convert their religion in Muzaffarnagar

यूपी: मुजफ्फरनगर में दो परिवारों के 30 सदस्यों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, आधिकारी चौकन्ने

Mon, 14 Oct 2019 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Two family warn to convert their religion in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव कुतुबपुर में दो जाट परिवारों के 30 सदस्यों ने धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। सभी लोगों ने सोमवार को गांव में कार्यक्रम आयोजित कर मुस्लिम धर्म अपनाने की घोषणा की है। जिले के अफसर मामले की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी जाट समाज के दो पक्षों के बीच करीब छह माह से जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। करीब पांच माह पूर्व दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी भी हुई थी, जिसमें पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ कातिलाना हमले व मारपीट में मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में टशनबाजी चल रही है।
विज्ञापन


रविवार शाम मुकदमे के आरोपी पक्ष ने गांव में ही बैठक कर पुलिस व गांव के कुछ नेताओं पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धर्म परिवर्तन की चेतावनी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद पुत्र सुरेश, सुशील पुत्र सुखबीर, राहुल पुत्र अजित, प्रताप पुत्र लखपत और ओमपाल पुत्र हृदयराम ने बताया कि उनके खिलाफ गांव की पार्टीबाजी के चलते पांच माह पूर्व फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें दो लोगों को जेल भी भेज दिया गया है। कहीं भी सुनवाई नहीं होने से उनके सामने धर्म परिवर्तन करने के अलावा कोई अन्य चारा नहीं रह गया है।

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो परिवारों के कुल 30 सदस्य हैं, जो सभी सोमवार को गांव में ही कार्यक्रम आयोजित कर मुस्लिम धर्म में आस्था व्यक्त करेंगे। एसपी देहात नेपाल सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस से बात कर मामलेे का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed