{"_id":"640c61559e90f3368f026f03","slug":"muzaffarnagar-accused-arrested-from-delhi-for-threatening-to-family-of-rakesh-tikait-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: टिकैत परिवार को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में उगला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: टिकैत परिवार को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में उगला सच
Sat, 11 Mar 2023 04:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:39 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : टिकैत परिवार को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे दिल्ली से दबोचा है। वहीं आरोपी ने पुलिस पूछताछ में सच उगल दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को धमकी देने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने नशे की हालत में कॉल की थी। बम से उड़ाने की बात की पूछताछ में पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भौराकलां पुलिस ने इस मामले में सोनीपत के धनाना गांव निवासी और वर्तमान में नजफगढ़ में रह रहे विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला
विज्ञापन
बताया गया कि उसने जस्ट डायल से गौरव टिकैत का नंबर प्राप्त कर कॉल की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। पुलिस का दावा है कि विस्तृत पूछताछ में बम से उड़ाने और जान से मारने की योजना की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान