फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal officials removed encroachment

Muzaffarnagar News: नगर पालिका अधिकारियों ने हटवाया अतिक्रमण

Tue, 11 Mar 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal officials removed encroachment
-नावल्टी चौराहा से पाल धर्मशाला तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
विज्ञापन

फोटो-
मुजफ्फरनगर। पालिका कार्यवाहक कर अधीक्षक पारुल यादव के निर्देश पर सोमवार को पालिका की टीम अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़कों पर उतरी। नावल्टी चौराहा से जिला अस्पताल के पास पाल धर्मशाला तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
कर अधीक्षक ने बताया कि भाजपा नेता अखिलेश शर्मा उर्फ अखिल की ओर से 11 फरवरी को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को शिकायत करते हुए नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल, पाल धर्मशाला तक सड़क पर अतिक्रमण करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

उधर, भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रविकांत उर्फ काका, हनी पाल और विजय कुमार उर्फ चिंटू कर विभाग में पहुंचे और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में राजस्व वसूली जैसे अहम कार्य को छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने में टीम को लगाने का विरोध किया। होली पर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed